{"_id":"693725fcf13d5579f40ca946","slug":"relatives-wandered-for-post-mortem-got-it-done-by-medical-college-doctors-in-the-evening-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148473-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पोस्टमार्टम के लिए भटकते रहे परिजन, शाम को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पोस्टमार्टम के लिए भटकते रहे परिजन, शाम को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से कराए
Tue, 09 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
पानीपत। चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश के कारण मरीजों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, हादसे में मौत के शिकार हुए युवकों के परिजन भी दिनभर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अफसरों के चक्कर काटते रहे। शाम को मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से दो शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
रविवार देर रात को को पानीपत-खटीमा हाईवे पर सड़क हादसे में छपरौली बागपत के शिवम की मौत हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। इसके अलावा शनिवार रात को मतलौडा थाना क्षेत्र में ऊंटला गांव में हुए सड़क हादसे में कुंदन निवासी बिहार की मौत हुई थी। उनके परिजन भी सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए बिहार से पानीपत पहुंचे थे। लेकिन दोनों ही शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जिस कारण दोनों के परिजन दिनभर अफसरों के चक्कर काटते रहे। दोपहर बाद को सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज खानपुर से आए चिकित्सकों को शवों के पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार किया। तीन बजे के बाद चिकित्सकों ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
-सीएमओ डॉ विजय मलिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।