फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relatives attacked the jeweler fatally

Panipat News: ज्वेलर पर रिश्तेदारों ने किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Relatives attacked the jeweler fatally
विज्ञापन


पानीपत । सेक्टर 13-17 में एक ज्वेलर पर उसके रिश्तेदारों ने रिवाल्वर की बट व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने दो साल पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी इंसार बाजार में ज्वेलर की दो दुकान हैं। दो साल पहले उसको राजकुमार सहगल व अमन ने एक दुकान बेचने के लिए कहा था। उसने दुकान बेचने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। ये दोनों उसके रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

वह शनिवार रात अपनी कार में घर जा रहा था। उसका एक इनेवो गाड़ी ने रास्ता रोक लिया। कुछ देर बाद इनोवा चालक ने फोन कर अमन सहगत व राजकुमार सहगत को बुला लिया। इन्होंने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। यहां पर हरीश नारंग भी आ गया। राजकुमार सहगल ने अपनी रिवाल्वर से उसको गोली मारने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर इन्होंने पिस्तौल के बट से हमला किया। आरेापियों ने तेजधार हथियार से भी उस पर हमला किया। वह हमले में बेहोश होकर नीचे गिर गया। आरोपी उसे मृत समझकर छोड़कर चले गए। उसने अपने परिवार के लोगों को कॉल कर बुलाया। उसका सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed