फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relative cheated young man of Rs 4 crore by giving false guarantee of land

Panipat News: जमीन की झुठी गारंटी देकर रिश्तेदार ने युवक से ठगे चार करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Relative cheated young man of Rs 4 crore by giving false guarantee of land
मतलौडा।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी एक युवक ने आदियाना गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों पर जमीन की झूठी गारंटी देकर चार करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


सेक्टर 12 निवासी भारत ने बताया कि आदियाना गांव निवासी रोबिन उसका रिश्तेदार है। जिन्होंने अपने गांव आदियाना में हाईजैन फीड, हैचरी व पॉल्ट्री का काम किया है। तीन वर्ष पूर्व रोबिन ने पैसे की जरूरत बताकर अपने खेत की जमीन की गारंटी देकर करीब चार करोड़ रुपये उनसे उधार लिए थे, लेकिन तय समय अनुसार रोबिन ने यह रकम वापस नहीं की। उन्होंने गारंटी के तौर पर दी जमीन के बारे पता लगाया कि वह उस जमीन का मालिक नहीं मिला। उसने रुपये वापस मांगे तो वह झूठे आश्वासन देते रहा, अब उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोपी ने उसे झूठे केस में फसाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में रोबिन, संचित दहिया, श्रेया दहिया, जितेंद्र कुमार निवासी लतीफ गार्डन पानीपत व लख्मी राम निवासी लतीफ गार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed