{"_id":"67671ebfa2d06dfd380b3807","slug":"registration-process-for-mission-buniyad-completed-panipat-news-c-244-1-sknl1016-129382-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न
विज्ञापन
पानीपत। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग का मिशन बुनियाद कार्यक्रम के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विद्यार्थी 24 दिसंबर को होने वाली बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बुनियाद के लिए जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है जबकि गत वर्ष 3679 पंजीकरण हुए थे। बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम में पंजीकरण करवाने में पानीपत प्रदेश में अव्वल रहा है। सुपर-100 में भी करीब 4000 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं।
उक्त दोनों कार्यक्रम राजकीय स्कूल के बच्चों के लिए सार्थक साबित हो रहा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। मिशन बुनियाद व सुपर-100 में ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिए प्रदेश में खंड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
जिले में यह अभियान अपेक्षाकृत काफी रंग लाया है। मिशन बुनियाद में गत वर्ष के मुकाबले इस बार 2659 अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। गत वर्ष जिले में 3679 विद्यार्थियों ने बुनियाद के लिए पंजीकरण करवाया था। प्रदेश भर से मिशन बुनियाद के लिए 76,221 बच्चों ने पंजीकरण करवाए हैं।
जागरूकता सेमिनार से बच्चों को किया प्रेरित
बुनियाद व सुपर-100 के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा आवेदन को लेकर खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। पानीपत जिले में पांचों खंडों समालखा, इसराना, मडलौडा, बापौली व पानीपत खंड में जागरूकता सेमिनार का आयोजन कर बच्चों को प्रेरित किया गया।
मिशन बुनियाद में पंजीकरण की जिलावार स्थिति-
जिला गत वर्ष पंजीकरण इस वर्ष पंजीकरण
पानीपत 3679 6338
कुरुक्षेत्र 3488 5084
नूह-मेवात 2731 3157
अंबाला 4213 4540
महेंद्रगढ़ 2505 2767
सोनीपत 3421 3680
हिसार 4225 4451
गुरुग्राम 4481 4677
यमुनानगर 2863 3020
चरखीदादरी 1796 1855
भिवानी 3478 3534
पंचकुला 2926 2918
करनाल 3709 3687
झज्जर 1754 1697
रोहतक 1862 1799
पलवल 2537 2307
रेवाड़ी 2486 2240
जींद 4262 3994
फतेहाबाद 3528 3206
फरीदाबाद 2635 2249
सिरसा 5604 4981
कैथल 4880 4050
कुल 73063 76221
वर्जन :
मिशन बुनियाद को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यह कार्यक्रम शुरुआती तौर पर बच्चों की नींव को मजबूत करने वाला है।
संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।