{"_id":"610ee58c8ebc3e7597253283","slug":"registration-development-fees-increased-in-colleges-before-the-start-of-admission-panipat-news-knl79238144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला शुरू होने से पहले कॉलेजों में बढ़ी रजिस्ट्रेशन-डेवलपमेंट फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला शुरू होने से पहले कॉलेजों में बढ़ी रजिस्ट्रेशन-डेवलपमेंट फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) ने रजिस्ट्रेशन, डेवलपमेंट व स्थापना फीस, वार्षिक, स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स की फीस बढ़ा दी है। नए सत्र के विद्यार्थियों के साथ पुराने विद्यार्थियों को भी विश्वविद्यालय की बढ़ी हुई फीस जमा करानी होगी। कॉलेजों में नए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस 170 रुपये व पुरानों को 90 रुपये अतिरिक्त जमा करानी होगी। प्रोफेसनल कोर्स में नए विद्यार्थियों को 400 रुपये तथा पुराने विद्यार्थियों को 250 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं मार्कशीट में हुई कमियों को दूर करने के लिए भी विद्यार्थियों को 500 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार केयूके ने कला, वाणिज्य व विज्ञान कोर्स के लिए डेवलपमेंट फीस 250 रुपये बढ़ा दी है। कोरोना महामारी में कॉलेजों की फीस बढ़ने से विद्यार्थी और अभिभावक परेशान हैं।
ट्रेडिशनल व प्रोफेसनल कोर्स की भी बढ़ाई फीस
विद्यार्थियों को स्थापना वार्षिक फीस ट्रेडिशनल यूजी कोर्स के लिए 200 रुपये, ट्रेडिशनल पीजी कोर्स के लिए 100, सभी प्रोफेशनल यूजी कोर्स के लिए 100 रुपये, सभी प्रोफेशनल पीजी कोर्स के लिए 100 रुपये अतिरिक्त जमा कराने होंगे। बीबीए कोर्स के लिए 300 रुपये, बीसीए व एमएससी के लिए 200 रुपये अतिरिक्त फीस जमा करानी होगी। यदि कोई विद्यार्थी किसी कारण कॉलेज को बीच में छोड़कर दूसरे कॉलेज में दाखिला लेता है तो माइग्रेशन की फीस केयूके में 3 हजार रुपये जमा करानी होगी। पहले यह फीस 1100 रुपये थी। नाम में खामी को सही कराने के लिए 500 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह फीस भी 220 रुपये थी।
कॉलेज के कोर्स और सीटों की जानकारी आसानी से ले सकेंगे विद्यार्थी
उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार अपने पोर्टल में बदलाव किया है, ताकि विद्यार्थियों को कॉलेज के कोर्स व उनकी सीटों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर सर्च कॉलेज व कोर्स पर क्लिक करेंगे, जिसके बाद विद्यार्थी को यूजी व पीजी का कोर्स चुनना होगा। उसके बाद विद्यार्थी को सिर्फ अपना जिला, कॉलेज, कोर्स चुनना होगा।
विज्ञापन
कॉलेजों द्वारा यूनिवर्सिटी को देनी होती है करीब 60 फीसदी फीस
कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में फीस का बंटवारा करीब 60 और 40 प्रतिशत के अनुपात में होता है। बीबीए कोर्स में 1500 रुपये प्रति विद्यार्थी फीस में से 60 प्रतिशत यूनिवर्सिटी को जाएंगे। साथ ही बीसीए व एमएससी में 2 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी फीस में से 60 प्रतिशत फीस कॉलेजों को विश्वविद्यालय को देनी होगी। इसके अलावा कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय में डेवलपमेंट फीस 400 रुपये प्रति विद्यार्थी है, जो 300 रुपये यूनिवर्सिटी को जमा करानी होगी। कॉलेज को केवल 100 रुपये मिलेंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों की रजिस्ट्रेशन, डेवलपमेंट व स्थापना फीस, वार्षिक, स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स की फीस बढ़ा दी है। नए सत्र के विद्यार्थियों के साथ पुराने विद्यार्थियों को भी विश्वविद्यालय की बढ़ी हुई फीस जमा करानी होगी। 12 अगस्त से विद्यार्थी कॉलेज के नए सत्र के लिए दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।