फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Refinery will get work done worth Rs 1 crore in government school

Panipat News: सरकारी स्कूल में रिफाइनरी एक करोड़ के काम कराएगी

Sun, 05 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Refinery will get work done worth Rs 1 crore in government school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। इंडियन ऑयल का पानीपत रिफाइनरी प्रशासन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के पैतृक गांव कवी के राजकीय स्कूल में विभिन्न कामों पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें नई साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और तीन एकड़ में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा व पानीपत रिफाइनरी के महाप्रबंधक मुकेश शर्मा शुक्रवार को कवी के राजकीय स्कूल पहुंचे। रिफाइनरी के महाप्रबंधक ने गांव के राजकीय स्कूल में 28 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैब बनाने की बात कही जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी की लैब बनाई जाएंगी। कन्या स्कूल में कंप्यूटर लैब और नए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लड़कियों को साइकिल वितरित करने की घोषणा की। मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश दलाल व सरपंच बिट्टू वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला समेत प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति बदहाल है। पिछले दिनों ये कैसी पाठशाला अभियान चलाया गया था जिसमें कवी गांव के सरकारी स्कूल की कंडम स्थिति सामने आई थी। स्कूल का हॉल भी कंडम मिला और पानी निकासी न होने पर स्कूल के मुख्य गेट पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। ग्रामीणों ने स्कूल की स्थिति में सुधार की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed