फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Record 80 snake bite patients came in eight months, all recovered

Panipat News: आठ माह में रिकॉर्ड 80 सांप के डसने के मरीज आए, सभी हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Record 80 snake bite patients came in eight months, all recovered
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सांप के डंसने के रोगियों का ठीक होने का रेट पिछले आठ माह में 100 प्रतिशत रहा है। पिछले आठ माह में जिले में सांप के डंसने के 80 केस आए हैं। यह सभी यहां से ठीक होकर लौटे हैं। अगस्त में 12 सांप के डंसने के केस आए हैं। इनमें बापौली का दंपती भी शामिल था। जिनको वेंटिलेटर पर रखकर ठीक किया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में एंटी स्नैक वेनम की 200 वैक्सीन भी उपलब्ध कराई गई है। अब आईसीयू शुरू होने से सेवाओं में और अधिक विस्तार हुआ है।
विज्ञापन

एक माह में इमरजेंसी में आईसीयू के 25 मरीजों को दाखिल किया गया है। इनमें से 23 मरीजों को स्वस्थ कर घर भेजा गया और दो मरीजों को यहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू में एक दो मरीज दाखिल हैं। इनका दो डॉक्टर व पांच नर्सिंग ऑफिसर की देखरेख में इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि सांप काटने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर उसका इलाज कर जान बचाई जा सकती है। जिले की 26 स्वास्थ्य केंद्रों में सांप के काटने पर उपचार के लिए एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध कराया गया है। इसका इंजेक्शन लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया गया है। जनता से अपील की गई है कि सांप के काटने पर पीड़ित को तत्काल पास के स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएं और झाड़ फूंक के चक्कर में न आएं।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि झाड़ फूंक में पीड़ित की जान जा सकती है। पीड़ित की जान बचाने के लिए जितनी जल्दी हो सके, उसे एंटी स्नैक वेनम का इंजेक्शन लगाना जरूरी होता है। जिले की जनता से अपील की गई है कि सांप काटने की घटना होने पर पीड़ित को तत्काल अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएं, जहां एंटी स्नैक वेनम रखा गया है। उन्होंने बताया कि सांप के काटने पर एक दिन इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कर हालत सामान्य कर मरीजों को छुट्टी दी जा रही है। ऐसे मामलों में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से रेफरल फिलहाल जीरो प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed