फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Real sisters were beaten and thrown out of the house

Panipat News: सगी बहनों को पीटकर निकाला घर से बाहर

Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Real sisters were beaten and thrown out of the house
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर राेशन महल में दो सगी बहनों ने अपनी मां व साैतेले पिता पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पड़ोसी दोनों को थाना शहर पुलिस ले गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर उनके बयान दर्ज कर लिए हैं।
ज्वेलर्स विनाेद ने पुलिस को बताया कि उनकी रोशन महल में दुकान है। उनकी दुकान के ऊपर एक परिवार किराये पर रहता है। महिला की पांच और छह साल की दो बेटी हैं। अब महिला ने दूसरी शादी की है। दाेनाें ने शुक्रवार देर शाम काे दाेनाें बहनों की बुरी तरह से पिटाई की और उनको बाहर निकालकर गेट बंद कर लिया। वे उनके रोने की आवाज सुनकर गली में आए। इनमें से एक के हाथ में गंभीर चोट लगी है। वह पड़ोस के लोगों के साथ दोनों बहनों को लेकर थाना शहर पहुंचे। पुलिस दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले गई और इनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

वर्जन :
रानी महल में दोनों बहनों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इनको सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान सिंह, प्रभारी, थाना शहर पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed