फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   RCC crash barriers will be installed on Assandh and Gohana Road ROB for 1.61 crores

Panipat News: असंध और गोहाना रोड आरओबी पर 1.61 करोड़ में लगाए जाएंगे आरसीसी के क्रैश बैरियर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
RCC crash barriers will be installed on Assandh and Gohana Road ROB for 1.61 crores
पानीपत। असंध और गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज पर 1.61 करोड़ से आरसीसी के क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। बुधवार को पीडब्ल्यूडी ने इस प्रोजेक्ट के टेंडरों का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया। एजेंसी को अब 15 दिन के भीतर काम शुरू करना होगा। इसमें गोहाना रोड आरओबी पर 83.38 लाख रुपये खर्च होंगे और असंध रोड पर 77.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों टेंडर करनाल की एक फर्म को अलॉट हुए हैं। इस प्रोजेक्ट की सिफारिश शहरी विधायक प्रमोद विज ने की थी।
विज्ञापन



असंध रोड और गोहाना रोड आरओबी के दोनों ओर लगी रेलिंग वर्षों से खस्ताहाल है। काफी पुरानी होने से यह टूट कर गिरने लगी थी। कई बार पुल से इसके टुकड़े गिर जाते थे। इससे नीचे आवागमन करने वालों को चोट लगने तक का डर बना रहता था, जिनकी कई बार पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कराई थी, लेकिन ज्यादा पुराना मैटीरियल होने के कारण वह कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दोनों आरओबी पर आरसीसी के क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इसका फायदा शहर के लोगों को होगा। इस पर बनी खस्ताहाल रेलिंग की वजह से हादसों का डर नहीं सताएगा।


- प्रमोद विज, शहरी विधायक।



आरओबी पर क्रैश बैरियर का टेंडर का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसे 15 दिन में शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।



- रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed