फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Raw-sugar starts from juice in sugarcane mill

गन्ना मिल में रस से रॉ-शुगर बनना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Raw-sugar starts from juice in sugarcane mill
पानीपत। गांव डाहर स्थित नई शुगर मिल में अब तक 30 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। अब इस रस से रॉ-शुगर बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बनने के बाद इस रॉ-शुगर को रिफाइंड किया जाएगा। इसके बाद सफेद रंग की शक्कर तैयार होगी। बता दें कि रॉ-शुगर गन्ने से रस से बनी बिना केमिकल की चीनी होती है, जिसका रंग भूरा होता है। इसे सुखाने और रिफाइंडर करने के बाद इसका रंग बदलता है। दूसरी ओर मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना उत्पादक किसानों से लगातार गन्ने की डिमांग की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुुरानी शु्गर मिल भी चालू है। अनुमान है कि तीन हफ्तों में दोनों मिल जिले के गन्ना स्टॉक खत्म कर देंगी। इसके बाद पहले पुरानी मिल बंद की जाएगी और फिर नई मिल। बता दें कि मिल प्रबंधन की ओर से वीरवार को मास्टर ट्रायल पूरा करने के बाद नई मिल को लगातार चालू रखा जा रहा है। फिलहाल नई मिल को स्लो स्पीड में चलाया जा रहा है। सब कुछ ठीक ठाक रहने पर इसे पूरी गति के साथ चलाया जाएगा। वहीं, मिल की टर्बाइन से बिजली बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

28 मेगावाट होगा बिजली उत्पादन
शुगर मिल एमडी नवदीप सिंह ने बताया कि मिल में नई टर्बाइन से 28 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। फिलहाल प्लांट को करीब पांच मेगावाट बिजली की जरूरत है। स्टीम से ट्रायल के बाद टरबाइन से जरूरत के मुताबिक बिजली उत्पादन करेंगे। पूरा प्लांट चालू होने पर उन्हें सात मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। ऐसे में 21 मेगावाट बिजली वो एचवीपीएनएल को देंगे। 25 मार्च को एचवीपीएनएल के साथ एग्रीमेंट साइन होगा। उसमें प्रति यूनिट दर आदि तय किया जाएगा। सप्लाई 132 केवी सब स्टेशन नौल्था से जोड़ी जाएगी। लाइन खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खुद की बिजली पैदा होने से न केवल शुगर मिल की बिजली संबंधित विभाग पर निर्भरता खत्म होगी, बल्कि वह बिजली विभाग को बिजली बेचकर आमदनी को बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed