फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ravindra of Atawala and Rocky of Sanauli Road are banned from entering the DTP office.

Panipat News: अटावला के रविंद्र और सनौली रोड के रॉकी की डीटीपी कार्यालय में एंट्री बैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ravindra of Atawala and Rocky of Sanauli Road are banned from entering the DTP office.
पानीपत। जिला योजनाकार विभाग ने अटावला गांव के रविंद्र और सनौली रोड के रॉकी नाम के शख्स की कार्यालय में एंट्री पर बैन लगा दिया है। वहीं, कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी प्रकार से इनके संपर्क या तालमेल में मिला तो उनके खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि करीब तीन साल पहले ये दोनों युवक पहले विभाग में ही कच्चे कर्मचारी के पद पर तैनात थे। जो विभाग में संदिग्ध किस्म के कामों में संलिप्त पाए गए। इस पर उन्हें हटा दिया गया था। उनकी कई शिकायतें मुख्यालय तक पहुंच गई थीं। मुख्यालय में इनकी शिकायतों पर सुनवाई भी चल रही थी, जिसके बाद मुख्यालय से इनकी विभाग कार्यालय में एंट्री बैन करने का आदेश जारी किए गया है।
विज्ञापन

जिला योजनाकार सुनील आंतिल ने बताया कि दोनों युवकों की विभाग में एंट्री बंद की गई है। इनके संपर्क में अगर कोई विभाग का कर्मचारी या अधिकारी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed