फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rapid nomination on the fourth day, 1673 filled the form

पंचायती राज चुनाव में चौथे दिन भरे गए ताबड़तोड नामांकन, 1605 ने भरा पर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rapid nomination on the fourth day, 1673 filled the form
पानीपत। पंचायती राज चुनाव में चौथे दिन नामांकनों की बौछार हो गई। मंगलवार को कुल 1673 नामांकन भरे गए। इनमें जिला परिषद के 75 नामांकन भरे गए जिससे अब इनकी कुल संख्या 87 हो गई है। ब्लॉक समिति के कुल 194 नामांकन भरे गए, जिससे अब कुल समिति सदस्यों के प्रत्याशियों की संख्या 252 हो गई है। सरपंच पद के लिए 488 नामांकन आए। इससे प्रत्याशियों की संख्या अब 626 हो गई है। इनके अलावा पंच के लिए भी 916 नामांकन प्राप्त हुए, जिससे पंचों के प्रत्याशियों की संख्या अब 1079 हो गई है।
विज्ञापन

अब बुधवार को पंचायती राज चुनाव के नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक सिर्फ पांच घंटे के लिए ही नामांकन भरे जाएंगे। इनमें भी जिला परिषद के नामांकन सचिवालय में भरेंग, जबकि पंचायत समिति के ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच के ग्राम स्तर पर ही भरे जाने हैं। इनके बाद नामांकनों की छंटनी होगी। प्रत्याशियों को अपने परचे उठाने का मौका मिलेगा। अंतिम चरण में सभी को चुनाव चिह्न बांट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दिन भर लगी रही भीड़, डीसी-एडीसी भी उतरे मैदान में
सचिवालय में केवल जिला परिषद के नामांकन भरे जा रहे हैं। जो सरपंच, पंच या पंचायत समितियों के नामांकनों से काफी कम हैं। लेकिन इनके लिए भी चौथे दिन हजारों लोगों की भीड़ सचिवालय पहुंच गई। हालांकि नामांकन केवल 75 लोगों ने ही भरे लेकिन उनके समर्थक सचिवालय के अंदर से लेकर बाहर तक घूमते रहे। हर वार्ड के लिए सचिवालय में अलग अलग हेल्पडेस्क बनाए गए। जिन पर अधिकारी बारीकी से ध्यान गड़ाए बैठे रहे। नामांकन प्रक्रिया भले ही शाम तीन बजे तक चली। लेकिन पोर्टल पर नामांकनों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। भीड़ और उम्मीदवार ज्यादा देखते हुए डीसी और एडीसी तक मैदान में उतरे और पूरी प्रक्रिया पर नजर गड़ाए रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed