फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rape

श्रमिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
rape
सिवाह के पास बन रहे निर्माणाधीन निजी अस्पताल की बिल्डिंग में चार माह पहले पिता के साथ काम करने आई 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक श्रमिक ने दुष्कर्म किया। श्रमिक ने जान से मारने की धमकी दी, नतीजा डरी सहमी किशोरी ने किसी को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। अपने पिता के साथ दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके पिता महनत मजदूरी करता हैं। वह सितंबर 2020 में अपने पिता के साथ पानीपत आई थी। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में वह काम के बाद अपनी झुग्गी में जा रही थी। यहां साथ ही काम करने वाले एक श्रमिक ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया और निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया। युवक ने उसको जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। वह नवंबर में अपने पिता के साथ अपने गांव चली गई। फरवरी के पहले सप्ताह में उसके पिता व उसकी माता दिल्ली के नरेला में काम करने के लिए आए थे। वह भी अपने माता-पिता के साथ ही आ गई थी। अब उसको तीन माह तक पीरियड नहीं हुए तो उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। मां उसको अस्पताल में लेकर गई। जांच करने पर पता चला कि किशोरी तीन माह की गर्भवती है। अस्पताल के डॉक्टरों ने नरेला पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार को किशोरी को लेकर सेक्टर 29 पुलिस थाने में पहुंची। यहां पर किशोरी के बयानों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया । अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed