फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rape

गैंगरेप के दो आरोपी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
rape
मॉडल टाउन के डीएवी पार्क में शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोरी से कार के अंदर दो युवकों ने चार घंटे तक बारी-बारी से रेप किया। रेप करने के बाद कार से उतारने के दौरान किशोरी गिर गई तो आसपास के लोगों ने कार सवार दो लड़कों को दबोचा। शराब के नशे में धुत होने की वजह से लड़के भाग नहीं सके और दोनों को लोगों ने पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं दो डॉक्टरों के बोर्ड ने मिलकर किशोरी का मेडिकल किया और सैंपल लेकर मधुबन भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे चार युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इनमें से एक युवक ने किशोरी को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान चार में से दो युवक कार से उतरकर चले गए। बाकी दोनों युवक मॉडल टाउन के डीएवी पार्क के सामने चले गए। तभी वहां अपनी स्कूटी से किशोरी पहुंची, जिसे युवकों ने कार में बैठा लिया। युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किशोरी को फ्रूटी में वोदका मिलाकर तीन बार पिलाई थी। नशे की हालत में दोनों ने रेप किया। रात आठ बजे तक किशोरी को कार में ही घुमाते रहे। रात आठ बजे वह किशोरी को फिर डीएवी पार्क के पास लेकर आए तो कार से उतारने के दौरान वह गिर गई। लोगों ने किशोरी को उठाया और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के फोन से उसके चाचा को कॉल कर वारदात की जानकारी दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी को रात करीब 12 बजे होश आया और उसके बयान दर्ज किए जा सके।
विज्ञापन

किशोरी ने होश आने पर यह दिए बयान-
किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह शुक्रवार की शाम चार बजे घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। उसी समय उसके पास आशीष पुत्र शेखू चौहान निवासी मॉडल टाउन का फोन आया और 15 मिनट के लिए गाड़ी में आकर मिलने की बात कही थी। जब वह गाड़ी में पहुंची तो उसके साथ उसका दोस्त वीशू पुत्र संदीप निवासी सत करतार कॉलोनी भी ड्राइवर की सीट पर बैठा हुआ था। उन्होंने गाड़ी में बैठते ही उसे एक फ्रूटी पिलाई, जिसके बाद उसे कोई होश नहीं रहा। दोनों ने मिलकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी ने बताया कि उसकी आशीष के साथ इंस्टाग्राम पर 15 दिन पहले दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किशोरी के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ 376-डी, छह पोक्सो एक्ट, 365, 328, 354, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुदकमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
- सुनिल कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed