फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rape,panipat crime,panipat news

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
rape,panipat crime,panipat news
पानीपत। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला ने मकान मालिक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 11 जून की है। दूसरी ओर पीड़ित महिला के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि दोनों ही पक्षों की शिकायतों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई (यूपी) निवासी महिला सेक्टर-29 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति के साथ कई साल से किराये पर रह रही थी। हाल ही में उसने मकान बदला। सामान शिफ्ट होने के बाद पता चला कि साइकिल पुराने घर में ही रह गई। वह 11 जून को दिन में करीब दो बजे साइकिल लेने गई तो मकान मालिक ने गर्मी होने की बात कहकर उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। उसे पीते ही उसे बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे होश आया। एक पड़ोसी उसे घर छोड़ने के लिए जाने लगा तो मकान मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह डर से अपनी बहन के घर दिल्ली चली गई, लेकिन लगातार धमकी से परेशान होकर उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

महिला के खिलाफ मारपीट करने और झूठे केस में फंसाने की शिकायत
मामले में मकान मालिकिन ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में लेबर क्वार्टर बना रखे हैं। साथ ही उसकी किराने की दुकान है। अपने पति पर आरोप लगाया कि क्वार्टर में रहने वाली एक महिला के साथ उसके अवैध संबंध है। इसी वजह घर में झगड़ा होता था। पति और महिला के बीच के संबंध की सूचना उन्हें भतीजा देता था। इस वजह से पति उससे रंजिश रखने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि भतीजे को फंसाने के लिए प्लानिंग के तहत महिला किराना स्टोर पर गई। भतीजे को कुछ सुंघा दिया। वह बेहोश गया। इसी बीच वह दुकान पर पहुंची तो वह बेहोश था। उसने भतीजे को जगाया तो आरोपियों ने मिलकर उनपर डंडों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। महिला ने दावा किया है कि पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज भी रिकार्ड है। आरोप है कि मारपीट के बाद दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने झूठी शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed