फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape of a student of class VII by threatening to kill her mother and brother

मां व भाई को जान से मारने की धमकी देकर सातवीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rape of a student of class VII by threatening to kill her mother and brother
पानीपत। पूरवाला में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को अपने साथ न चलने पर उसकी मां और भाई को जान से मारने की धमकी दी। युवक ने खेतों में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर आपबीती बताई। पुलिस ने सिविल अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाने की पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा, कुरुक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पिछले करीब 25 साल से वे पानीपत में किराये पर रहती है। हाल में वह नूरवाला में किराये के मकान में रहती है। वह तीन बच्चों की मां है। सबसे बड़ा बेटा है। उससे छोटी बेटी है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है। सबसे छोटा बेटा है। बेटी कॉलोनी में पास के ही एक निजी स्कूल में सातवीं में पढ़ती है। बुधवार दोपहर बेटी ने उन्हें बताया कि करीब दो माह पहले उसकी पहचान पड़ोस के सुनील (22) से हुई थी। सुनील उससे रोजाना मिलता था। बुधवार को उसने उसे धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह मां और भाई को जान से मार देगा। वह सुबह स्कूल जाते वक्त उसके साथ बाइक पर चली गई। वह उसका चेहरा ढंककर अपने साथ खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घर आकर उसे आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed