फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape convict gets 20 years imprisonment

Panipat News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Rape convict gets 20 years imprisonment
पानीपत। किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में 13 साल की किशोरी को शादी की नीयत से ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दोषी को तीन साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने ढाई साल चली सुनवाई के बाद मामले में अपना फैसला सुनाया है। इस केस में पुलिस की ओर से अदालत में 16 गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन


किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी महिला ने 10 जनवरी 2022 को किला पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया था कि वह चार बच्चों की मां है। उसकी दूसरे नंबर की बेटी सात जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका भेद नहीं लगा। पुलिस ने 10 जनवरी को मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 22 जनवरी 2022 को किशोरी को नीरज निवासी डाबर कॉलोनी के पास से बरामद कर लिया। किशोरी को जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसको नीरज शादी की नीयत से ले गया था। उसके साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने 22 जनवरी को ही नीरज को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह ने इस मामले में ढाई साल चली सुनवाई में नीरज को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed