फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ranjit was murdered by his nephew

Panipat News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ सतर्क, ड्रोन से निगरानी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Ranjit was murdered by his nephew
पानीपत। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन और रेललाइन के आसपास ड्रोन की मदद से नजर रखना शुरू कर दिया है। आरपीएफ ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए टीम को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ तीन जवानों को ड्रोन चलाने का विशेष प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ के तीनों जवानों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम रोजाना करीब डेढ़ घंटे तक संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और ड्रोन का सहायता से निगरानी कर रही है। टीम पत्थरबाजी की घटनाओं के संभावित स्थानों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके अलावा रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इससे न केवल घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा रहा है बल्कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना भी आसान हो गया है। स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को पत्थरबाजी के खिलाफ आरपीएफ टीम द्वारा जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन

वर्जन :
आरपीएफ टीम नियमित रूप से निगरानी कर रही है और जहां भी जरूरत होती है वहां तुरंत कार्रवाई की जाती है। ड्रोन निगरानी से काफी मदद मिल रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी सहयोग ले रहे हैं। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आते ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिनेश कुमार मीना, प्रभारी, थाना आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed