{"_id":"66b0243886818dcbd5019d34","slug":"ramesh-mata-becomes-head-of-dussehra-committee-for-the-ninth-consecutive-time-panipat-news-c-244-1-sknl1016-122205-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दशहरा कमेटी के लगातार नौवीं बार प्रधान बने रमेश माटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दशहरा कमेटी के लगातार नौवीं बार प्रधान बने रमेश माटा
विज्ञापन
पानीपत। श्री दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक रविवार को सेक्टर-25 स्थित श्री रधुनाथ धाम में की गई। जिसमें रमेश माटा को लगातार नौवीं बार सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। बाकी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी नवनियुक्त प्रधान रमेश माटा को दिया गया।
बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। बैठक में सेवादार दीनानाथ को अध्यक्षता सौंपी गई। इसके पश्चात कमेटी के कोषाध्यक्ष किशोर अरोड़ा ने वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, संरक्षक सूरज दुरेजा, डाॅ. रमेश चुघ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गयां। प्रधान रमेश माटा ने अपनी कार्यकारिणी स्थित अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारियों ने प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
सर्वप्रथम तिलक राज छाबड़ा ने पुनः प्रधान पद के लिए रमेश माटा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से कैलाश नारंग ने माटा के नाम का समर्थन किया। इसके पश्चात सनातन धर्म संगठन की ओर से कृष्ण रेवड़ी, महावीर दल, सत जींदा कल्याणा, श्री राम मंदिर वार्ड-7, कृष्णा मंदिर वार्ड-11, श्री शिव मंदिर एवं शनि धाम घेर अराईयां, भीम गोडा मंदिर, कांशी गिरि मंदिर, श्री शिव मंदिर गंगापुरी रोड, संत द्वारा हरि मंदिर सहित नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी जो दशहरा कमेटी परिवार के सदस्य हैं, उन्होंने हाथ उठाकर रमेश माटा के नाम का प्रधान पद के लिए समर्थन किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी सूरज दुरेजा, पुरूषोत्तम शर्मा, डाॅ. रमेश चुघ ने रमेश माटा को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान निर्वाचित कर दिया। प्रधान रमेश माटा के नाम का प्रस्ताव के सामने किसी अन्य सदस्य का नाम प्रधान पद के लिए नहीं आया और रमेश माटा नौंवी बार तीन वर्षों के लिए प्रधान निर्वाचित हो गए। सभी सदस्यों ने फूलों की माला प्रधान रमेश माटा को पहनाकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
प्रधान रमेश माटा ने कहा कि वे सभी सदस्यों का मान-सम्मान करते हुए दशहरा कमेटी के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सभी सदस्यों को साथ लेकर उनकी राय के अनुसार चलेंगे। मंच संचालन वेद बांगा, कैलाश नारंग और चिमन गुलाटी ने किया। इस अवसर पर प्रीतम गुलाटी, चिमन सेठी, वेद बांगा, अशोक नारंग, महेश पाहूजा, गजेंद्र सलूजा, देवेंद्र रेवड़ी, हरबंस लाल अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, किशन लाल शर्मा, मुरारि चुघ, संदीप दुआ, भारत अरोड़ा, हरीश मक्कड़, अनिल शर्मा, बसंत रामदेव, जोगेंद्र कमल, जयदयाल तनेजा, कृष्ण लखीना, चुन्नी लाल चुघ, सुरेंद्र जुनेजा, किशोर रामदेव, शाम सुंदर बतरा, महेंद्र पसरीचा, राजू छाबड़ा, रमन पाहवा, हरीश बतरा, राघव रामदेव, सतीश जुनेजा आदि सदस्य उपस्थित थे।