फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ram Rahim will do satsang in Panipat on virtual platform

वर्चुअल माध्यम से राम रहीम करेंगे पानीपत में सत्संग,डेप्थ थीम पर करेंगे युवाओं को जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim will do satsang in Panipat on virtual platform
पानीपत। 40 दिन की पेरोल पर रिहा सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम का रविवार को वर्चुअल सत्संग होने जा रहा है। इसको लेकर दशहरा ग्राउंड सेक्टर 13-17 में एक दिन पहले तैयारी जोरों पर रही। वर्चुअल सत्संग सुबह 10 बजे से शुुरू होगा। इसमें जुड़ने के लिए आसपास के जिले से भी सैकड़ों की संख्या में लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पेरोल पर रिहा होने के बाद बागपत के बरनावा आश्रम से ऑनलाइन सत्संग करने जा रहा है। सत्संग में अब तक लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

सत्संग के प्रति लोगों को जोड़ने के लिए गांव गांव मुनादी भी की जा रही है। राम रहीम ने सात साल पहले पानीपत में सत्संग किया था। जिला कमेटी सदस्य ईश कुमार ने बताया कि वर्चुअल सत्संग देश में फैली नशे की बुराई पर प्रवचन दिया जाएगा। इसका नाम डेप्थ थीम पर रखा गया है। नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के संदेश पर बाबा सभी से मुखातिब होंगे। विधायक, सांसद, पार्षदों को भी इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर न्योता दिया गया है। डेरा सच्चा सौदा की तरफ से एक सितंबर 2015 को पानीपत में महासफाई अभियान भी चलाया गया था। सनौली रोड पर अभियान की शुरुआत गुरमीत राम रहीम ने झाड़ू लगा कर की थी। राम रहीम अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर राम रहीम को पेरोल मिलती रही है। राम रहीम को पहले मेडिकल जांच के बहाने पीजीआई रोहतक और गुरुग्राम में बीमार मां से मिलाने के लिए ले जाया जाता रहा है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले सात फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 17 जून को राम रहीम 30 दिन की पेरोल मिली थी और वह यूपी के बागपत आश्रम में रुका था। अब गत अक्तूबर में राम रहीम को 40 दिन की पेरोल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed