{"_id":"9a00e2be0cb530409cce9bd3a2dd29ea","slug":"ram-lal-chowk-will-not-even-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलाल चौक तक नहीं होगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलाल चौक तक नहीं होगी पार्किंग
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में प्रशासन ने यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए असंध रोड पर लालबत्ती चौक से रामलाल चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग-73 के दोनों ओर अवैध पार्किंग और रिक्शा, ऑटो रिक्शा, वाणिज्यिक वाहनों, यात्री वाहनों के खड़ा करने पर पाबंदी लगा दी है।
यह क्षेत्र जनहित में नो-पार्किंग जोन घोषित किया है। रात्रि के 10:30 बजे से सुबह सात बजे की अवधि को छोड़कर यह पाबंदी लागू रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट समीरपाल सरो की ओर से जारी आदेश परपुलिस अधीक्षक अपने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पर सख्ती से अमल करने की बाबत कहा है। इसके साथ-साथ आरटीए सचिव भी इन आदेशों की सख्ती से पालना करवाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।