फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rakshabandhan: The number of passengers on the number of roadways buses is heavy, there is a fight

रक्षाबंधन : रोडवेज बसों की संख्या पर यात्रियों की संख्या भारी, रही मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:39 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर घर जाने वालों की भीड़ इतना ज्यादा हो गई कि पानीपत डिपो पर मारामारी मच गई। बसों में यात्रियों संख्या अधिक रही। शनिवार की दोपहर 12 बजे से महिला यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा निशुल्क कर दी गई।

विज्ञापन
Rakshabandhan: The number of passengers on the number of roadways buses is heavy, there is a fight
पानीपत बस स्टैंड पर रक्षाबंधन पर लगी लोगों की भारी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ इतना ज्यादा हो गई कि पानीपत डिपो पर मारामारी मच गई। महिला यात्रियों के लिए बस सेवा निशुल्क होने की वजह से भी बसों में यात्रियों संख्या अधिक रही। शनिवार की दोपहर 12 बजे से महिला यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा निशुल्क कर दी गई।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ ही 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी बस सेवा निशुल्क रही। यह सेवा रविवार की रात 12 बजे तक चलेगी। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद पानीपत बस डिपो के साथ ही जीटी रोड पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई और बसों की संख्या कम। जबकि डिपो की ओर से 140 बसों की व्यवस्था रोडवेज की ओर से की गई है। रोडवेज चालकों और परिचालकों के अवकाश तक रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई
पानीपत से शामली, रोहतक और सोनीपत पर सवारियों की संख्या अधिक रहीं, जिसे देखते हुए हर रूट पर पांच बसें अतिरिक्त चलाई गईं। साथ ही रोहतक, जींद, गोहाना, दिल्ली के लिए भी सवारियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत बस स्टैंड पर बस पे चढ़ने के लिए रही मारामारी बस पर लटक कर जाते हुए लोग।

पानीपत। पानीपत बस स्टैंड पर बस पे चढ़ने के लिए रही मारामारी, बस पर लटक कर जाते हुए लोग।- फोटो : Panipat

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed