फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajasthani Family Service Committee planted trees

Panipat News: राजस्थानी परिवार सेवा समिति ने लगाए पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Rajasthani Family Service Committee planted trees
पानीपत। राजस्थानी परिवार सेवा समिति की ओर से रविवार को ग्रीन पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने राजस्थान के वृक्ष खेजड़ी का पौधा लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति अशोक गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि खेजड़ी का पेड़ राजस्थान की शान है और यह पर्यावरण संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हर व्यक्ति को पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को रोकने में सहयोग दें। इस अवसर पर डॉ. जीसी गुप्ता, पीडी चौधरी, राजेंद्र खुराना, अमृत वर्मा, सुशील गोयल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed