{"_id":"5799025d4f1c1bec6a21e5cf","slug":"rain-water-logging-tempreture-city-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी, तीन डिग्री गिरा तापमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी, तीन डिग्री गिरा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
आधे घंटे तक हुई बारिश
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सावन के पहले सोमवार को शुरू हुई बारिश की झड़ी बुधवार को भी जारी रही। शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। शहर के आधे हिस्से में करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार सुबह बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। शहर के आधे हिस्से में करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। जबकि, आधे हिस्से में बूंदाबांदी ही हुई। बारिश से सड़के जलमग्न होने के कारण वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी है।
शहरवासी दीपक, चमनलाल, हितेश, रवि, प्रेम सिंह, सुनिल कुमार ने बताया कि बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली है। लेकिन, पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने से मुख्य गलियों और सड़कों में पानी भर गया। इससे परेशानी हुई। किसान सतीश कुमार, हवा सिंह, प्रीतम ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है। इससे पानी की भी बचत होगी।
विज्ञापन
अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में नौ एमएम बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रहेगी।