{"_id":"6a779164cc9bdc89b90b52f1","slug":"rain-reduces-electricity-demand-consumption-drops-by-3061-lakh-units-in-seven-days-panipat-news-c-244-1-sknl1016-162097-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बारिश ने घटाई बिजली की मांग, सात दिन में 30.61 लाख यूनिट कम हुई खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बारिश ने घटाई बिजली की मांग, सात दिन में 30.61 लाख यूनिट कम हुई खपत
विज्ञापन
पानीपत। बारिश का दौर शुरू होने के बाद जिले में बिजली की मांग में लगातार कमी आई है। इसका सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र की बिजली खपत पर पड़ा है। एक अगस्त को जिले में कुल 174.58 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जो 7 अगस्त को घटकर 143.97 लाख यूनिट रह गई। यानी सात दिनों में कुल खपत में 30.61 लाख यूनिट, करीब 17.5 प्रतिशत की कमी आई है। मांग घटने के साथ बिजली कटौती में भी पहले के मुकाबले कमी आई है।
आंकड़ों के अनुसार एक अगस्त को कृषि क्षेत्र में 39.12 लाख यूनिट, ग्रामीण क्षेत्र में 24.02 लाख, शहरी क्षेत्र में 48.67 लाख और औद्योगिक क्षेत्र में 62.83 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी। वहीं 7 अगस्त को कृषि क्षेत्र की खपत घटकर 21.53 लाख यूनिट रह गई। ग्रामीण क्षेत्र में 18.13 लाख और शहरी क्षेत्र में 40.43 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। औद्योगिक क्षेत्र में खपत 62.88 लाख यूनिट रही।
कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट
सात दिनों में कृषि क्षेत्र की बिजली खपत में 17.59 लाख यूनिट यानी करीब 44.9 प्रतिशत की कमी आई है। ग्रामीण क्षेत्र में 5.89 लाख यूनिट और शहरी क्षेत्र में 8.24 लाख यूनिट की कमी दर्ज हुई। इसके विपरीत औद्योगिक क्षेत्र की मांग लगभग स्थिर रही और इसमें 0.05 लाख यूनिट की मामूली बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
4 अगस्त को भी कुल बिजली खपत 161.82 लाख यूनिट थी। इसमें कृषि क्षेत्र की 32.03, ग्रामीण की 23.38, शहरी की 44.33 और औद्योगिक क्षेत्र की 62.08 लाख यूनिट खपत रही थी। इसके मुकाबले 7 अगस्त तक कुल खपत में 17.85 लाख यूनिट की और कमी आई।
अन्नपूर्णा समेत कई फीडरों पर सात घंटे बाधित रही आपूर्ति
बारिश के कारण कुल मांग और कटौती में कमी आने के बावजूद शनिवार को 132 केवी चंदौली के अंतर्गत 11 केवी अन्नपूर्णा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक घोषित बिजली कट रहा। इसके चलते अन्नपूर्णा, पेप्सी, जीएस, बाबरपुर और रियल राइट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम की ओर से मेंटेनेंस कार्य के लिए पहले से निर्धारित शटडाउन लिया गया था।
बारिश होने के कारण कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग में कमी आई है। इससे जिले की कुल बिजली खपत भी कम हुई है और बिजली आपूर्ति पर दबाव घटा है। 132 केवी चंदौली के अंतर्गत अन्नपूर्णा फीडर पर शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के लिए निर्धारित शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिविजन, पानीपत।