फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain brought humidity, relief from heat

लंबे इंतजार के बाद बरसी राहत की बूंदे, उमस भरी गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rain brought humidity, relief from heat
मानसून की पहली बारिश के बाद तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान उमस ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। इससे लोग पसीने से तरबतर और बेहाल रहे। मानसून के दस्तक के बावजूद 9 दिन से बारिश नहीं हुई। इस बीच मौसम विभाग के तेज बारिश के दावे भी फेल होते रहे। हालांकि रविवार सुबह काली घटा छाने और हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बूंदाबांदी के कुछ देर बाद ही बादल छट गए और बादलों व सूर्यदेव का लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इससे पहले शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहने से भी लोगों को उमस से हल्की राहत मिली थी लेकिन बारिश न होने से किसानों का बारिश का इंतजार लंबा हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रह सकता है। बारिश नहीं होने कारण किसानों को भी फसल की बुआई करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इससे पूर्व गत 30 जून को मानसून की पहली बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी करीब 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बारिश के बाद किसानों ने भी धान रोपाई की रफ्तार बढ़ा दी। हालांकि एक जुलाई की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल छंट गए, जिसके बाद उमस ने अपना रूप दिखाया। रविवार सुबह भी एक बार फिर बादल छाने व ठंडी हवाएं चलने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी लेकिन इसके बाद बादल छंटने और दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही।
विज्ञापन

शनिवार तक लोग उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान रहे। रविवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नमी की मात्रा 72 प्रतिशत से अधिक बनी रही। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि उसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती हे जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से शनिवार तक लगभग हर रोज बारिश होने अथवा मानसून की झड़ी लगने के आसार हैं। तेज बारिश भी होने की संभावना हो सकती है। उसके बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। अगले रविवार को बादल छंटने के आसार हैं।
-डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed