{"_id":"6a74f499e73fa5b6a9086ec8","slug":"railway-road-gulati-road-route-closed-for-five-days-shopkeepers-outraged-over-demolition-of-platforms-panipat-news-c-244-1-pnp1006-161972-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पांच दिन से बंद रेलवे रोड-गुलाटी रोड मार्ग, थड़े तोड़ने पर भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पांच दिन से बंद रेलवे रोड-गुलाटी रोड मार्ग, थड़े तोड़ने पर भड़के दुकानदार
विज्ञापन
दुकानों के बाहर बने थड़े तोड़ती जेसीबी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। रेलवे रोड से गुलाटी रोड मोड़ के बीच पिछले पांच दिनों से पुलिया उखड़ी होने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद है। इससे आसपास के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसी बीच नगर परिषद ने मानसून के दौरान नालों की सफाई के लिए दुकानों के सामने बने थड़े हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिसका दुकानदारों ने विरोध किया।
नाराज दुकानदारों का आरोप है कि बारिश के मौसम में जेसीबी से की गई तोड़फोड़ के दौरान कई दुकानों और घरों की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते नलों में दूषित और बदबूदार पानी आने लगा है। वीरवार को आक्रोशित दुकानदारों ने नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया।
सूचना मिलने पर नगर परिषद सचिव मेहंदीरत्ता और जेई गौरव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद दोबारा सफाई और थड़े हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। नाराज दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन बड़े और प्रभावशाली लोगों के थड़ों को छोड़कर केवल छोटे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इससे व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
मानसून से पहले होनी चाहिए थी सफाई
स्थानीय दुकानदारों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नालों और नालियों की सफाई का काम अप्रैल-मई में ही पूरा कर लिया जाना चाहिए था। बारिश के दौरान थड़े तोड़ने से क्षेत्र में कीचड़ और मलबा फैल गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
दुकानदारों ने मांग की कि केवल थड़े हटाने और सफाई करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। प्रशासन को नाले का पक्का निर्माण जल्द शुरू कराना चाहिए, ताकि बारिश का पानी दुकानों में प्रवेश न करे।
मलबा तुरंत उठाया जा रहा : सचिव
नगर परिषद सचिव मेहंदीरत्ता ने कहा कि तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से तुरंत उठाया जा रहा है। नालियों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बंद मार्ग को जल्द खोलने और क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।