{"_id":"64960b1612b517ba710027e4","slug":"railway-administration-alert-from-bomb-information-panipat-news-c-244-1-sknl1015-1345-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर महिला से 40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर महिला से 40 लाख ठगे
विज्ञापन
पानीपत। जाटल गांव की एक महिला से बेटे को 15 दिन में अमेरिका भेजने के नाम पर कुरुक्षेत्र के सुनहेड़ी निवासी दो युवकों ने 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। वह बेटे को थाईलैंड से सात अलग-अलग देश में घुमाकर उसे दुबई ले गए। वहां से उसे मुंबई ले आए। करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे अमेरिका नहीं भेजा तो तंग आकर महिला का बेटा अपने घर लौट आया। महिला ने अपने 40 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
गांव जाटल निवासी अनीता ने बताया कि उसके दो बेटे आशीष और अमन मलिक है। वह अपने बड़े बेटे आशीष को अमेरिका भेजने के लिए गांव भादौड़ निवासी राजेश एजेंट से मिली थी। जिसने 40 लाख रुपये मांगे। राजेश ने सभी दस्तावेज लेकर उसके बेटे को 25 मई 2022 को दिल्ली से हवाई जहाज में बैठा दिया, लेकिन फ्लाइट थाईलैंड में उतर गई। जहां पर राजेश के एजेंट ने उसके बेटे से पांच लाख रुपये जमा कराने को कहा। जबकि राजेश ने उन्हें कहा था कि मैक्सिको जाकर रुपये देने होंगे। उन्होंने राजेश से बातचीत उन्होंने बेटे को वापस भारत बुलाने के लिए कहा और दोबारा किसी दूसरे एजेंट से अमेरिका भेजने के लिए कहा।
इसी बीच उसके बेटे को वहां पर प्रिंस नामक युवक मिला, जिसने बताया कि उसका भाई इतिहास भी विदेश भेजने का काम करता। वह खुद भी अमेरिका जा रहा है। जिसके बाद इतिहास ने उसके छोटे बेटे अमन से संपर्क किया और कहा कि वह थाईलैंड से ही आशीष को अमेरिका भेज देगा। जिसने उनसे 40 लाख रुपये मांगे। उन्होंने विश्वास कर इतिहास के एजेंट अनूप राणा को पांच लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद प्रिंस ने उसे कहा कि तुम एजेंट के साथ चले जाओ, वह उसे मैक्सिको में मिलेगा,लेकिन एजेंट उसे मैक्सिको की बजाए अलग-अलग देशों में घुमाते रहे।
विज्ञापन
वापस भारत भेजने का दबाव बनाकर लिए 40 लाख-
अनीता ने बताया कि प्रिंस और इतिहास का एजेंट आशीष को सात देशों में लेकर गया। पांच देशों तक उससे 20 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद इतिहास और अनूप ने बाकी के 20 लाख रुपये देने का भी दबाव बनाया, रुपये न देने पर उन्होंने आशीष को वापस भारत भेजने की धमकी दी। उन्होंने बेटे के भविष्य को देखते हुए पूरी पेमेंट 40 लाख रुपये आरोपियों को दे दी।
पेमेंट आने के बाद येलो फीवर इंजेक्शन का बनाने लगे बहाना-
एजेंट ने कहा कि येलो फीवर इंजेक्शन के बिना वह आगे नहीं जा सके, यह इंजेक्शन दूसरे देश में लगेगा। वह दो महिने में बेटे को दुबई ले गए। जहां पर उन्होंने इंजेक्शन लगवाया और कहा कि यहां से सीधा मैक्सिको की फ्लाइट है। उसके बाद 30 सितंबर 2022 को एजेंट आशीष को मुबंई ले आए। उसे कहा कि फ्लाइट में कुछ दिक्कत चल रही है। जहां पर पांच माह बीत गए। अंत में बेटा तंग आकर मुबंई से अपने घर पानीपत आ गया।
वर्जन
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना