फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rahul Saini wins gold medal in air pistol shooting.

Panipat News: एयर पिस्टल शूटिंग में राहुल सैनी को स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Saini wins gold medal in air pistol shooting.
अपने माता-पिता के साथ राहुल सैनी। स्वय
पानीपत। शोंधापुर गांव के राहुल सैनी ने इंडिया लेवल एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले और प्रदेश का नाम चमकाया है। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर में चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। इससे पहले वह जून में राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने कर चुके हैं।
विज्ञापन

फरवरी में सोनीपत में आयोजित प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। तीन बार खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। इनके अलावा राहुल छह बार राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं और वहां भी पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

राहुल ने अपनी प्रारंभिक शूटिंग प्रशिक्षण जिले की अर्जुन शूटिंग एकेडमी में कोच बलराज धीमान के मार्गदर्शन में लिया। यहीं से उनकी प्रतिभा निखरनी शुरू हुई। फिलहाल राहुल दिल्ली स्थित साई एकेडमी दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहे हैं जहां वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उन्हें शूटिंग में यहां पहुंचाने के पीछे माता-पिता का सहयोग और कोच का सही मार्गदर्शन रहा है। उनका लक्ष्य बस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। जिसके लिए वह पूरी मेहनत कर रहे हैं। वह बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पिता वीरेंद्र सैनी और मां राजबाला स्कूल चला रही हैं। पिता वीरेंद्र सैनी ने बताया कि उनका बेटा शूटिंग में न केवल उनका बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी हर जीत से घर में खुशी का माहौल बन जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed