फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rahul murder case: Police is conducting raids in search of the main accused

राहुल हत्याकांड : मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rahul murder case: Police is conducting raids in search of the main accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बब्याल में हुए राहुल हत्याकांड मामले में महेश नगर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों को रविवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, मुख्य आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बब्याल निवासी लखन व विशाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया, जबकि बब्याल निवासी शीशपाल उर्फ शैली उर्फ साहिल, विक्की उर्फ सत्तू को शनिवार कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। निशानदेही करवाने के बाद दोनों आरोपियों को लखन व विशाल के साथ ही जेल भेज दिया। इस हत्याकांड में पुलिस अभी तक आरोपियों से चाकू व वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर चुकी है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी शिवम ने ही राहुल को पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा करते हुए चाकू मारा था। शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है, लेकिन फोन बंद होने के कारण कोई सुराग नहीं लग रहा।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने जो गाड़ी पकड़ी है वह शिवम किसी और की चलाता था। 11 सितंबर को हत्याकांड से कुछ देर पहले अपने घर में खड़ी करने आया था। तभी झगड़ा करते हुए राहुल पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला : महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में मृत राहुल के पिता राजकुमार ने बताया कि उनके पास तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा राहुल सब्जी का काम करता था। 11 सितंबर को उसका बेटा राहुल चंदपुरा से अपने दोस्त विशाल के साथ बाइक पर दयाल बाग चौक से घर आ रहे थे। जैसे ही वह अकालगढ़ गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो पहले से कार में तीन से चार लड़के बैठे हुए थे। जैसे ही बेटा बाइक से उतरकर किराये की दुकान से लौटा तो पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। शैली, लखन, शिवम व सोनू शामिल था। शिवम ने थप्पड़ मुक्के मारे तो शैली, लखन व सोनू ने पकड़ लिया, तभी शिवम ने राहुल पर दो वार किए। विशाल बीच बचाव करवाने आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। बचाव के दौरान विशाल के हाथ में चाकू लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed