फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Quitting a bank job, founding a startup

Panipat News: बैंक की नौकरी छोड़कर, स्टार्टअप को बनाया आधार

Fri, 16 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Quitting a bank job, founding a startup
कैफे पर बेटे के साथ मौजूद संचालिका डिंपल शर्मा। संवाद
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। सुभाष कॉलोनी की डिंपल शर्मा और बरसत गांव के राहुल खन्ना ने एक प्रतिष्ठित बैंक में मैनेजर की नौकरी छोड़ स्टार्टअप को अपनाया है। दोनों ने छह महीने पहले जीटी रोड के साथ ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स में अपना फूड कॉर्नर शुरू किया, इसकी शुरुआत अच्छी रही तो अब इसका आउटलेट जीटी रोड पर शुरू कर दिया।
दोनों काे शुरुआत में ही अपने काम से उम्मीद पूरी होती गई। अब वे 10 और लोगों को रोजगार दे रहे हैं। शुक्रवार 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस है। डिंपल और राहुल खन्ना के संघर्ष कर अपना काम शुरू करने की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, इनके साथ शहर में कई और भी स्टार्टअप हैं, जो अपना काम कर खुद को साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुभाष कॉलोनी की डिंपल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीकॉम किया है, उनकी एक बैंक में नौकरी लग गई। वह बैंक में सुबह से देर शाम तक काम करती रहीं, उनको बैंक में नौकरी करते समय सफलता मिली और चार-पांच साल में ही मैनेजर के पद पर पहुंच गईं। इतना कुछ करने के बाद भी मन को शांति नहीं थी। नौकरी में भविष्य भी इतना सुरक्षित नजर नहीं आता था। ऐसे में हिम्मत कर सात साल में ही नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करने का फैसला लिया। उनके साथ बैंक में ही प्रबंधक राहुल खन्ना से चर्चा की और छह महीने पहले ही देवीलाल कांप्लेक्स में अपना रेस्टोरेंट शुरू किया, इसमें चाय व कॉफी के साथ स्नैक्स और खाने की थाली दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल खन्ना ने बताया कि उन्होंने छह महीने पहले बैंक में मैनेजर के पद से नौकरी छोड़कर डिंपल के साथ अपना स्टार्ट अप शुरू किया था। उस समय उनका वेतन करीब 50 हजार रुपये था, उनको शुरुआत में कुछ दिक्कत आई लेकिन हिम्मत नहीं हारी। आज उनका रेस्टोरेंट अच्छा चल रहा है। अब जीटी रोड पर इसका आउटलेट शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed