{"_id":"68fbd563bb74e12966039b7d","slug":"questions-are-being-raised-on-the-quality-of-fancy-lights-the-corporation-will-impose-penalty-on-the-contractor-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146008-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैंसी लाइटों की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल, निगम ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैंसी लाइटों की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल, निगम ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाएगा
Sat, 25 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
असंध रोड पर लगी फैंसी लाइट। संवाद
- फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर लगी फैंसी लाइट श्रीराम लैब की जांच में गुणवत्ता पर खरी न मिलने पर करीब ढाई करोड़ की लागत से मॉडल टाउन में लगी पांच सड़कों की स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम के कई ठेकेदारों ने इनकी भी जांच कराने की मांग की है। वहीं नगर निगम ने असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर लगी लाइटों के मामले में ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने की तैयारी कर दी है। वहीं ठेकेदार को इनको बदलने के लिए भी मौका दिया जा सकता है।
असंध राेड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर करीब 35 लाख रुपये की लागत से 68 फैंसी लाइट लगाई थी। करीब सात मीटर ऊंचाई की लाइटों की रोशनी पर सवाल उठे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर इनकी जांच कराई थी। इंस्टीट्यूट फाॅर इंडस्ट्रियल रिसर्च की श्री लैब से नमूने की रिपोर्ट मिली है। इन लाइटाें की लुमेन (राेशनी की क्षमता) 110 बजाय 23 मिली है। यह करीब पांच गुना कम मिली है। स्थानीय तकनीकी अधिकारियों ने भी पिछले महीने इनके नमूने जांच को भेजे थे।
बॉक्स
मॉडल टाउन समेत शहर में कई सड़कों पर लगाई हैं लाइट
शहर में फैंसी लाइट सात से आठ सड़कों पर लगाई हैं। अकेले मॉडल टाउन क्षेत्र की पांच सड़कों पर 2.50 करोड़ में फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इसके साथ जाटल रोड और गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज पर फैंसी लाइट लगाई हैं। इसी महीने सनौली रोड पर फैंसी लाइट शुरू की हैं। नगर निगम सेक्टर-13-17 में भी सड़कों को मॉडल बनाकर फैंसी लाइट लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
फैंसी लाइटों में कुछ कमी मिली हैं। ठेकेदार को इनमें सुधार के लिए लिखा जाएगा। वे इनमें सुधार नहीं करते हैं तो पेनल्टी लगाई जाएगी।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।