फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PWD officials presented compensation report in the court

Panipat News: पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कोर्ट में पेश की मुआवजे की रिपोर्ट

Fri, 17 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
PWD officials presented compensation report in the court
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। चर्चित बरसत रोड जमीन अधिग्रहण प्रकरण में वीरवार को तीसरे मामले में सुनवाई हुई। प्रकरण में पिछली तारीख पर अधिकारियों ने मुआवजा तय करने के लिए फाइल उच्चाधिकारियों को पेश करने की बात कही थी। जिसकी रिपोर्टर वीरवार को कोर्ट में पेश की गई। इसके साथ ही दूसरे में मामले में कोर्ट द्वारा तय किए गए मुआवजे पर सहमति बनाने के लिए समय मांगा। इस पर संज्ञान लेकर अदालत से इस मामले में अब 29 अक्तूबर की तारीख लगा दी है। इस समय में जमीन के मालिक पक्ष के साथ मुआवजे की सहमति बनाने के आदेश दिए हैं। उधर, दूसरे मामले में अदालत एक्सईएन की बोलेरो गाड़ी को कुर्क करने का आदेश दे सकती है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी है।
पानीपत में करीब 66 साल पहले बरसत रोड का निर्माण किया गया था। जिसमें कुछ किसानों की जमीन को बिना अधिग्रहण किए ही रोड का निर्माण कर दिया गया था। किसानों ने जमीन पर मालिकाना हक के लिए मुकदमे रखे थे। इस मामले में पिछली तारीख पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मुआवजे की फाइल उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही थी। जिस पर अदालत ने इसकी रिपोर्ट तलब की थी। इस मामले में वीरवार को फिर से सुनवाई हुई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने फाइल की रिपोर्ट अदालत में पेश की। इसके साथ ही उन्होंने बरसत रोड के ही दूसरे प्रकरण भारत भूषण बनाम राज्य सरकार में अदालत द्वरा सर्किल रेट के हिसाब से तय किए गए मुआवजे का हवाला दिया। जिस पर अदालत से दोनों पक्षों को इस पर सहमति बनाने को कहा है। इस मामले में अब 29 अक्तूबर को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

मुजावजा न देने पर लगेगी एक्सईएन की गाड़ी की बोली
दूसरे प्रकरण में अदालत पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की बोलेरो गाड़ी को कुर्क करने के आदेश दे चुकी है। अदालत अदालत ने भारत भूषण बनाम राज्य सरकार प्रकरण में अदालत ने आदेश दिए थे। अदालत उनकी तीन बीघा 12 बिस्वा जमीन है। सर्किल रेट के हिसाब से इसका मुआवजा 1.43 करोड़ रुपये बनता है। अदालत से 17 तक मुआवजा दिने के आदेश दिए थे। नहीं तो एक्सईएन की कुर्क हुई गाड़ी को बेचने की चेतावनी दी थी। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी है। उधर वादी पक्ष मुआवजे की धनराशि से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed