फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Purchase of Rabi crops will start from April 1

Panipat News: सरसों की आवक बढ़ने के साथ खरीद भी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Purchase of Rabi crops will start from April 1
पानीपत। मंडियों में सरसों की आवक के साथ ही सरकारी खरीद में भी तेजी आ गई है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। उन्हें खरीद के लिए ज्यादा समय मंडियों में इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है। शुक्रवार को मंडियों में 623 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक कुल 5844 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की जा चुकी है। साथ ही 4558 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। मंडियों में अब केवल 1286 क्विंटल सरसों ही शेष बची हुई है।
विज्ञापन

किसान राममेहर, जिले सिंह और भीम सिंह ने बताया कि मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। कुछ सरसों में नमी होने के कारण सरसों को सरकारी एजेंसियों द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही सुविधाओं के अभाव के कारण भी किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हरियाणा वेयर हाउस की डीएम रिशु दहिया ने बताया कि रोजाना मंडियोंं में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही किसानों को मंडियों में हर तरह की सुविधा प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को मंडियों में 623 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक कुल 5844 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की जा चुकी है। किसानों द्वारा लाई गई सरसों में कुछ प्रतिशत नमी होने के कारण सरसों की खरीद नहीं हो पा रही है। जिसके लिए किसानों को हिदायत दी जा रही है कि सरसों को पूर्ण रूप से सुखाकर ही मंडियों मेंं लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed