{"_id":"69b9f317a6431ac80403af38","slug":"punjab-and-haryana-bar-council-elections-today-3315-advocates-will-vote-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153913-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव आज, 3315 अधिवक्ता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव आज, 3315 अधिवक्ता करेंगे मतदान
विज्ञापन
पानीपत। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में 3315 मतदाता मतदान करेंगे, इसके लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें चार पानीपत कोर्ट परिसर और एक समालखा में बनाया गया है। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।
पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के 25 सदस्यों में से 23 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव में 157 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पानीपत से भी तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने एडीसी डॉ. पंकज यादव को नोडल अधिकारी बनाया है। बुधवार को होने वाले मतदान में जिले के 3315 अधिवक्ता मतदान करेंगे। पानीपत कोर्ट परिसर में चार केंद्रों पर 3,126 व समालखा में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर 189 अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया था। सुबह नौ बजे से शाम पांच तक मतदान किया जाएगा।
सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट परिसर में मतदान केंद्र बनाकर बैरिकेडिंग की गई है, साथ ही सुबह से ही पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी भी मतदान के समय सुरक्षा पर पैनी नजर रखेंगें।