फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Punishment for two culprits of seducing real sisters

Panipat News: सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने के दो दोषियों को सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Punishment for two culprits of seducing real sisters
पानीपत। सेक्टर-29 थानाक्षेत्र से दो सगी नाबालिग बहनों को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले दो युवकों को दोषी करार देते हुए अदालत ने एक-एक साल की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की अदालत ने सुनाया है। सेक्टर-29 थाने की पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी 14 व 16 वर्ष दो बेटियों को अरविंद और विजय शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गए। वह 12 नवंबर 2021 को सुबह उठी तो दोनों बेटियां घर पर नहीं मिलीं। उन्होंने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने दोनों युवतियों को 10 दिसंबर 2021 को राजस्थान के अलवर से बरामद किया था। वहीं दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed