फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Puneet Goyal became the president of Rotary Club Royal

Panipat News: रोटरी क्लब राॅयल के अध्यक्ष बने पुनीत गोयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Puneet Goyal became the president of Rotary Club Royal
पानीपत। रोटरी क्लब रॉयल की ओर से अंसल स्थित एक होटल में नव निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को रोटरी की पिन लगाकर कार्यभार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज और रोटरी इंटरनेशनल 3080 से रोटेरियन महेंद्र पाल गुप्ता व रोटेरियन डॉ. मनमोहन सिंह रहे। मुख्यातिथि विधायक ने रोटेरियन पुनीत गोयल व सचिव रोटेरियन विनीत शर्मा का विधिवत रूप से कॉलर एक्सचेंज किया और व रोटरी की पिन लगाई और कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। रोटेरियन रमन अनेजा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोटरी संगठन सभी के सहयोग से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में रोटेरियन देवेंद्र सिंह ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आगामी वर्ष में प्रोजेक्ट्स के बारे में चर्चा की। रोटरी इंटरनेशनल 3080 जॉन 13 के रोटरी क्लब रॉयल की अध्यक्ष मीरा रहेजा व सचिव कवर रविंद्र सैनी को को बेस्ट क्लब का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर रोटेरियन सुदर्शन चुग, धीरज मिगलानी, विभास केला, दीपक बजाज, रमेश बजाज, महेंद्र खुराना, विपिन सरदाना, अरुण बब्बर,अनिल मेहरा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed