फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pump supply stalled in three districts due to leakage of Panipat-Dadri pipeline, people upset

Panipat News: पानीपत-दादरी पाइपलाइन के रिसाव से तीन जिलों में पंपों की सप्लाई ठप, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pump supply stalled in three districts due to leakage of Panipat-Dadri pipeline, people upset
पानीपत। इंडियन ऑयल काॅर्पाेरेशन लिमिटेड की दादरी-पानीपत पाइप लाइपलाइन (डीपीपीएल) में बागपत-यूपी के जगोस गांव के पास यमुना में लीकेज के बाद पानीपत समेत करनाल और सोनीपत में प्राकृतिक गैस की सप्लाई ठप हो गई है। तीनों जिलों के सैकड़ों पंपों पर पूरे दिन प्राकृतिक गैस की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में वाहन चालक दिनभर एक से दूसरे पंप के चक्कर काटते रहे। कुछ वाहन चालक दिल्ली या कुरुक्षेत्र के नजदीकी पंपों से प्राकृतिक गैस लेकर आए। जानकारों के अनुसार देर शाम तक पंपों पर गैस सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। वहीं पानीपत रिफाइनरी ने गैस रिसाव को संदिग्ध बताते हुए यमुना में किसी प्रकार का प्रदूषण न होने का दावा किया है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल काॅर्पाेरेशन लिमिटेड की दादरी-पानीपत पाइपलाइन में बुधवार तड़के करीब 4:37 बजे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जगोस गांव में यमुना नदी से गुजरने वाले भाग में लीकेज हो गया। कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बारिश व यमुना के तेज बहाव के चलते लीकेज के स्थान तक नहीं पहुंच पाई। कंपनी की टीम ने दादरी-पानीपत पाइपलाइन के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम पर स्थापित वाॅल्व बंद किए। इसके बाद पाइपलाइन का उक्त भाग अलग कर दिया गया। इसके कारण गैस का रिसाव बंद हो गया। क्षेत्रीय प्रमुख के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मौके पर तैनात है। प्राकृतिक गैस की सप्लाई बुधवार देर शाम को भी सुचारु नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी के निगमित संचार एवं कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि दादरी-पानीपत पाइपलाइन वर्ष 2010 में चालू की थी। यह 132 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है। उत्तर प्रदेश के दादरी से हरियाणा स्थित पानीपत रिफाइनरी तक प्राकृतिक गैस ले जाती है। इस बीच नौ विभिन्न ग्राहकों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है। वैकल्पिक स्रोत से गैस की आपूर्ति शीघ्र शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक गैस की सप्लाई बंद होने से पानीपत, करनाल व सोनीपत के पंप ठप हो गए। यहां आने वाले वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने पेट्रोल व डीजल का सहारा लिया, जबकि प्राकृतिक गैस पर निर्भर वाहन चालक पूरे दिन चक्कर काटते रहे। अंकित फिलिंग स्टेशन पानीपत के संचालक अंकित अनेजा ने बताया कि बुधवार को तीन जिलों में प्राकृतिक गैस की सप्लाई बाधित है। कंपनी अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed