फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pulse polio campaign will run from June 19 to 21, give your child two drops of life

19 से 21 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, अपने बच्चे को पिलाएं दो बूंद जिंदगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign will run from June 19 to 21, give your child two drops of life
पानीपत। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 19 जून से होने जा रहा है। इसके चलते बुधवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। उपायुक्त सुशील सारवान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां अभियान में समस्या आ रही है वहां पर संबंधित वार्ड के पार्षद का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान बताया गया कि पानीपत हाई रिस्क जोन में है, इसलिए 100 प्रतिशत सफल अभियान चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियोराधी दवा पीने से छूट न जाए। इसलिए अभियान की सफलता के लिए वार्ड कमेटियां बनाकर व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दें। जिस क्षेत्र में आवश्यकता हो वहां पर संबंधित स्कूल स्टॉफ का साथ लें और आवश्यकता पड़ने पर आरडब्ल्यूए का भी सहयोग लें। नोडल अधिकारी डॉ. शशि गर्ग ने बताया कि यह अभियान 19, 20 और 21 जून को जिले भर में चलाया जाएगा। ईट भठ्ठों पर रह रहे परिवारों के बच्चों को दवा पिलाने के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। अभियान के तीन दिनों में से दो दिन टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े डॉ. अविरल ने बताया कि इस बीमारी के दो देशों में दोबारा केस सामने आने से भारत सरकार बेहद गंभीर है। लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। पानीपत जिला भी हाई रिस्क जोन में है इसलिए यहां पर अभियान की 100 प्रतिशत सफलता बेहद आवश्यक है। बैठक में सीटीएम राजेश सोनी, सीएमओ डॉ. बिजेंद्र कादियान एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed