फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PRPC to set up SAF plant with capacity of 86.8 TMTPA

Panipat News: पीआरपीसी 86.8 टीएमटीपीए की क्षमता का एसएएफ प्लांट करेगा स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
PRPC to set up SAF plant with capacity of 86.8 TMTPA
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 65वां इंडियन ऑयल दिवस मनाया। पीआरपीसी परिवार के सदस्यों के साथवॉकथॉन, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया गया। इसके अलावा एक कल्याणकारी पहल के रूप में जरूरतमंदों के लिए कपड़ों से भरे एक मिनी ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्केटिंग निदेशक वी सतीश कुमार ने पहले बैच बी-1 (1 प्रतिशत बायोडीजल मिश्रित एचएसडी) का आभासी रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख (पीआरपीसी) एमएल डहरिया ने अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यही दिन सभी आईओसीवासियों के लिए भारत की प्रमुख और विश्व स्तर पर प्रशंसित ऑयल कंपनी का हिस्सा बनने पर गर्व का दिन है। उन्होंने उल्लेख किया कि इंडियन ऑयल के उच्च प्रबंधन ने हमेशा टीम पीआरपीसी पर भरोसा रखा और विशेष रूप से हरित ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने वाली नई प्रौद्योगिकी परियोजनाओं की स्थापना की। उन्होंने टीम पीआरपीसी को प्रेरित करते हुए कहा कि खुद को मजबूत करें और खुद में भारतीय सैनिकों की तरह काम करें। उन्होंने कहा किइंडियन ऑयल देश के सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पीआरपीसी में
विज्ञापन

अन्य कंपनियों के सहयोग से 86.8 टीएमटीपीए की क्षमता वाला एक एसएएफ प्लांट स्थापित करने की योजना है। शाम को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें डीपीएस रिफाइनरी के विद्यार्थियों, विदुषी क्लब, कर्मचारी और अधिकारि क्लब ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed