फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protests against the India-US free trade agreement

Panipat News: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Protests against the India-US free trade agreement
इसराना में रोष प्रदर्शन के दौरान भारत-अमेरिका समझौते की स्टेटमेंट कॉपी जलाते किसान।(संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू व किसान संगठनों ने रविवार को छोटूराम किसान भवन में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समझौते की स्टेटमेंट कॉपी को आग के हवाले कर दिया। किसान संगठनों ने समझौता रद्द न करने पर देशभर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू सिद्धिपुर के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान और जिला प्रधान शमशेर पूनिया ने कहा कि यह व्यापार समझौता देश के किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को समझौते में शामिल कर सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा और छोटे व मध्यम किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा करेगा। उन्होंने सरकार से समय रहते निर्णय वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर जोगेंद्र जग्गी, बलराज मलिक कारद, अशोक कुंडू, दीपक जोधन कलां, देवेंद्र जागलान, रणधीर दांगी, हरिचंद मलिक, राजबीर मलिक व अजय जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed