फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protested and expressed anger against the government.

Panipat News: प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Protested and expressed anger against the government.
पालिका बाजार में नगर निगम और दमकल विभाग की हड़ताल को संबो​धित करते सुनील दत्त। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन विभाग के आह्वान पर नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारी वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में करीब 500 कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें दमकल विभाग के 93 अनुबंध कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों ने पालिका बाजार स्थित कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था और नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों पर पड़ा। सफाई कार्य प्रभावित होने के साथ निगम कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों और गांवों से प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, एनओसी और अन्य विभागीय कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालयों में ताले लगे देख कई लोग निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग ने हरियाणा रोडवेज से 40 चालकों की मांग की है। इनमें से 10 चालक वीरवार को दमकल केंद्र पहुंच गए, जिन्हें ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के पत्र जारी नहीं होने पर कर्मचारियों में रोष
नगर निगम के अध्यक्ष नरेश कुमार अठवाल, राज्य सदस्य जसबीर चिंडालिया, दमकल विभाग से रविंद्र रोहिल्ला और रणबीर नांदल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 13 मई को संघ और सरकार के बीच विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक स्वीकृत मांगों के संबंध में पत्र जारी नहीं किए गए हैं।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों से संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की गई तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था प्रभावित होने या किसी आपात स्थिति में परेशानी आने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

काम कराने आए लोगों को हुई परेशानी
मॉडल टाउन निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पिछले दो दिन से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वीरवार को काम पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन कार्यालय पहुंचने पर हड़ताल की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ रही है।
तहसील कैंप निवासी सुनीता देवी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी टैक्स में नाम ठीक करवाने के लिए निगम कार्यालय आई थीं। काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि हड़ताल के कारण कोई काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए।
वहीं, अमित शर्मा ने बताया कि उन्हें मकान की एनओसी की जरूरत थी, लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि दूर से किराया खर्च कर कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन यहां काम बंद मिला।


वर्जन
कॉन्ट्रैक्ट के 93 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रोडवेज से 40 चालकों की मांग की गई है। फिलहाल 10 चालक मिल चुके हैं, जिन्हें ड्यूटी पर लगा दिया गया है। बाकी चालक भी जल्द मिल जाएंगे, ताकि अग्निशमन सेवाएं प्रभावित न हों। -गुरमेल सिंह, जिला दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed