{"_id":"67f18dee7040f90fe60fb89c","slug":"protest-was-held-at-the-ministers-residence-against-dismissal-from-job-panipat-news-c-244-1-pnp1006-134825-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नौकरी से निकलने के विरोध में मंत्री के आवास पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नौकरी से निकलने के विरोध में मंत्री के आवास पर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
मतलौडा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम से 200 जूनियर इंजीनियर व अन्य पदों के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के विरोध में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा स्थित आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मंत्री पंवार से मिलकर उन्हें दोबारा नौकरी पर रखने की अपनी मांग रखी। मंत्री पंवार ने उन्हें सरकार तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
करीब 200 नौजवान शनिवार सुबह सात बजे मतलौडा स्थित परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो साल से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पंचायत विभाग व अन्य विभागों में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर तैनात रहे हैं लेकिन अब अधिकारियों ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।
अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आमदनी का कोई साधन नहीं होने से भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। पूरा परिवार उनकी आमदनी पर आश्रित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि अन्य विभागों में खाली पड़े पदों पर उनको समायोजित किया जाए ताकि उनके परिवार का गुजर बसर चल सके। इस नौकरी के अलावा उनके पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। इसलिए सभी के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही थी। इस मौके पर राजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, नासिर हुसैन, दीपक कुमार व प्रमोद कुमार मौजूद रहे।