फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest of Adipurush film, demonstration of members of Hindu organizations

Panipat News: आदिपुरुष फिल्म का विरोध, हिंदू संगठनों के सदस्यों का प्रदर्शन, सिनेमाघरों में शो बंद कराने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Protest of Adipurush film, demonstration of members of Hindu organizations
जगाधरी (यमुनानगर)। हिंदू संगठन फिल्म आदिपुरुष के विरोध में उतर आए हैं। सोमवार को हिंदू संगठनों के सदस्य जगाधरी अनाज मंडी के गेट के सामने एकत्रित हुए और फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता लघु सचिवालय की तरफ गए। हालांकि यहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया, इसके बावजूद वे नारेबाजी करते रहे। बाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर सिनेमाघरों में फिल्म के शो बंद कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि रविवार रात को एक सिनेमाघर में हंगामा कर फिल्म का शो बंद कराया गया।
विज्ञापन

फिल्म से भावनाएं आहत
ज्ञापन देने पहुंचे पंडित उदयवीर शास्त्री, संजय चौहान, आदित्य रोहिला ने कहा कि फिल्म में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। भगवान श्रीराम की वेशभूषा व माता सीता की वेशभूषा भी बदली गई है। भगवान की फिल्म में इस तरह के संवादों का कोई औचित्य नहीं है। इससे भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्म को मंजूरी नहीं देनी चाहिए थी। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता व बजरंगबली हनुमान हिंदू समाज के सामने आदर्श हैं। इस तरह की फिल्म के जरिए उन्हें गलत पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed