फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against the management of electricity corporation

Panipat News: बिजली निगम के प्रबंधन के खिलाफ जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Protest against the management of electricity corporation
पॉवर हाउस परिसर में प्रदर्शन कर निगम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। संवाद
इसराना। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन हिसार के अंतर्गत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए तीसरे दिन बुधवार को बिजली निगम प्रबंधन व एसडीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान धर्मवीर शर्मा ने कहा कि वर्कर्स ने आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रही देरी को समाप्त करने और नियमों में बदलाव की मांग की गई है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देने की मांग की गई। विभागों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरे जाने की बात कही। राज्य के लिए स्वतंत्र वेतन आयोग गठित किया जाए। बढ़ती महंगाई के अनुरूप महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाए। तबादलों पर लगी रोक को हटाकर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गेट मीटिंग के माध्यम से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप राठी, सुरेंद्र शर्मा, बलकार शर्मा, जितेंद्र, गुरदीप, सुरेंद्र, राज्य कमेटी मेंबर प्रमोद शर्मा, अमित कुमार और राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed