फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against privatization of electricity corporation

Panipat News: बिजली निगम के निजीकरण के विरोध रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Protest against privatization of electricity corporation
पानीपत। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार सुबह ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सिटी यूनिट ने एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान दलेल शर्मा और संचालन सचिव बलराम राणा ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ बिजली निगम पहले से मुनाफे में चल रहा है। बावजूद उसे प्राइवेट किया जा रहा है। इससे वहां के कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। उनकी जगह उत्तर हरियाणा और दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के सभी सर्कलों से दस दस कर्मचारियों को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। ताकि ये कर्मचारी वहां जाकर बिजली निगम की सप्लाई से संबंधित काम संभाल लें। जब प्राइवेट कंपनी काम को अपने हाथों में ले ले तो उनको वापस भेज दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अचानक से किसी एक फील्ड के कर्मचारी को दूसरे फील्ड में भेजकर खतरनाक लाइनों पर बिना प्रशिक्षण काम कराया जाएगा। चंडीगढ़ की ज्यादातर लाइनें भूमिगत हैं, जो ऊपर हैं उनका भी यहां के कर्मचारियों को कुछ अता पता नहीं है। अगर यहां के कर्मचारी गए तो उनके साथ हादसों का भी डर बना रहेगा। ये आदेश भी अचानक से जारी किए जाते हैं। जिसका वे पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। राज्य कमेटी के सदस्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि वे चंडीगढ़ प्रशासन का विरोध करते हैं और हरियाणा बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हैं कि उनका कोई भी कर्मचारी चंडीगढ़ की बिजली सुचारू रूप से चलाने के लिए नहीं जाएगा। वे चंडीगढ़ बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल का समर्थन करते हैं। सचिव बलराम राणा ने कहा कि पानीपत से अधीक्षक अभियंता ने 10 कर्मचारियों के चंडीगढ़ के लिए आदेश दिए हैं। वे अधीक्षक अभियंता से पूछते हैं कि उनके कर्मचारियों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। वहां की लाइनों के बारे में उनके कर्मचारियों को कोई जानकारी तक नहीं है। इससे कर्मचारियों की जान को खतरा है। वे कर्मचारियों से अपील करते हैं कि कोई भी कर्मचारी चंडीगढ़ न जाए। प्रदर्शन को संदीप सैनी, कटार सिंह, जितेंद्र वर्मा, रमेश, मुकेश कौशिक, सतबीर, पहल सिंह, दलबीर, नवीन, बलराम ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed