फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against Pahalgam attack, effigy burnt

Panipat News: पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन, फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Protest against Pahalgam attack, effigy burnt
पानीपत। पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों नेे सुबह से देर शाम तक प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाले। लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस हमले की जवाबी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठनों ने कैंडल मार्च और सभा कर दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। वहीं जन आवाज सोसाइटी व विभिन्न संगठनों ने जिला सचिवालय के बाहर पाकिस्तान का पुतला फूंका और प्रदर्शनकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शाह मार्केट एवं युवा मंडल इंदिरा बाजार एसोसिएशन ने इंसार बाजार होते से लाल बत्ती संविधान चौक तक कैंडल मार्च निकाल लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी, सशक्त युवा व सुरक्षित समाज द्वारा शाम को विकास नगर से एनएफएल तक रोष प्रदर्शन किया और शांति, एकता और बहादुरी के नाम एक-एक दीप जलाया। रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन ने मॉडल टाउन स्थित शहीद लाला जगत नारायण की मूर्ति लाल टंकी मार्केट के पास एकत्रित होकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राधा रमण मंदिर विराट नगर में शाम को राम नाम जप प्रार्थना सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने वीरवार को पानीपत में पुराने बस अड्डे पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत की शांति और अखंडता को चुनौती दे रहा है।

उन्होंने सरकार लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सैफुल्ला खालिद और हाफिज सइद को पाकिस्तान में घुसकर मौत के घाट उतारने की मांग की।
शांडिल्य ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से पर्यटकों के आश्रित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। करनाल के विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी व उनकी बहन सृष्टि को हरियाणा सरकार से एचसीएस की नौकरी देने की मांग की। इसके साथ जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed