फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against liquor vend in Vikas Nagar

Panipat News: विकास नगर में हुआ शराब के ठेके का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Protest against liquor vend in Vikas Nagar
पानीपत। वार्ड-16 की गली नंबर 20 में सोमवार को खुल रहे शराब के ठेके का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया। इसे लेकर मौके पर काफी देर हंगामा बरपा। लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए। इससे पहले स्थानीय लोग इस शराब के ठेके की शिकायत डीसी और पुलिस को भी दे चुके थे। हंगामे की सूचना मिलते ही डीसी के आदेशों पर एक्साइज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ में सेक्टर 29 पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय लोगों की फरियाद सुनी और ठेकेदार को गली नंबर 20 में शराब का ठेका खोलने से मना कर दिया। विकास नगर के विनाेद, रणधीर, रविंद्र शर्मा, सतबीर मुदगिल, रमन, बाेबी, राेहताश, रमेश, सूरजमल, अमित शर्मा ने बताया कि वार्ड 16 की 20 नंबर गली मुख्य गली है। यहां स्कूल और मंदिर भी साथ में हैं। यहां से रोजाना सैकड़ाें बच्चे स्कूल आते जाते हैं और लोग मंदिर में पूजा करने जाते हैं। ऐसे में यहां शराब का ठेका खोलना बर्दाश्त से बाहर होगा। ऐसा नहीं है कि अकेले यहां के शराब के ठेके से माहौल खराब हो रहा है। इसके अलावा गली नंबर11, गली-10 के साथ अन्य पांच जगहों पर भी शराब की खरीदफरोख्त हो रही है। वहीं, सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुभाष ने कहा कि मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर शराब के ठेकेदार को वहां ठेका न खोलने के लिए बोल दिया है। जहां लोगों को आपत्ति न हो वहां ठेका खोलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed