फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Proposal to make Samalkha a Municipal Council passed

Panipat News: समालखा को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
Proposal to make Samalkha a Municipal Council passed
समालखा। शहर से गंदे पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तावित एसटीपी प्लांट लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने व वार्डों में पार्षदों को बेंच देने के मुद्दे पर नगर पालिका हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

वहीं एक साल पहले नगर पालिका को नगर परिषद बनाने की सीएम घोषणा पर भी आज मुहर लग गई। हाउस में पार्षदों ने इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया जिससे अब समालखा नगर परिषद बनने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के बिजली पानी व सफाई जैसे मुद्दों सहित कुल 42 एजेंडे पारित किए गए जबकि शहर से आवारा कुत्तों की रोकथाम करने पर पार्षदों में सहमति नही बन पाई। पार्षदों के कड़े रुख को देखते हुए पालिका चेयरमैन ने पहले से ही पुलिस को तैनात किया था। विधानसभा चुनाव के डेढ माह बाद मंगलवार को समालखा नगर पालिका की साधारण बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन अशोक कुच्छल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पालिका उपाध्यक्ष शिक्षा शर्मा सहित 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया जबकि वार्ड तीन से पार्षद हरिओम वशिष्ठ, वार्ड 6 से नरेश कौशिक व वार्ड 13 का पार्षद अजय शर्मा बैठक में अनुपस्थित रहे।
पालिका बैठक सुबह अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से शुरू हुई। पालिका द्वारा धारा 35 के तहत कराए छिटपुट विकास कार्यों पर होने वाले खर्च पर पार्षदों की सहमति के बाद लेखाकार अजय द्वारा सीएम घोषणा संख्या 27713 नगर पालिका को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे हाउस ने ध्वनि मत से पारित किया। बिजली पानी व सफाई व्यवस्था के मुद्दों को पारित किया लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के जौरासी रोड पर एसटीपी प्लांट लगाए जाने के लिए जमीन देने तथा वार्डों में बैंच उपलब्ध कराने के मामले में बैठक में हंगामा खड़ा हो गया। पालिका अधिकारी एसटीपी प्लांट के लिए जमीन देने बारे नुक्ताचीनी करने लगे तो सभी पार्षदों ने एकजुटता दिखाते इसे सर्वसम्मति से पारित किया।
वार्डों में बेंच देने के मामले को लेकर चेयरमैन अशोक कुच्छल व पार्षदों के बीच जमकर गर्मागर्मी हुई। दरअसल इस मुद्दे पर जब पार्षद अपनी बात रख रहे थे तो उसी समय बैठक में मौजूद पालिका उपाध्यक्ष शिक्षा शर्मा के रिश्तेदार एवं पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा ने चेयरमैन को संबोधित करते हुए कहा कि यार क्यों अंडगा डाल रहा है सभी को 10-10 बेंच दे दो। इस पर बैठक में महिला पार्षद अमिता शर्मा व रेनू धीमान ने बाहरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सुभाष शर्मा कौन होता है बैठक में बोलने वाला।

इस पर पालिका उपाध्यक्ष शिक्षा शर्मा व वार्ड 10 से पार्षद मनीष बेनिवाल ने सुभाष शर्मा का बचाव किया। बैठक में हंगामा होने पर चेयरमैन ने बैठक को रोक दिया व सभी पार्षदों के रिश्तेदारों को बैठक से बाहर निकालने के बाद बैठक पुन: शुरू की गई। वहीं पार्षद कप्तान छौक्कर, मनीष बैनीवाल सहित कइयों ने चेयरमैन पर उनके वार्डों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed