{"_id":"623e23862faee101c43a9f6d","slug":"property-id-of-huda-sector-ansal-tdi-will-be-available-in-a-day-ndc-panipat-news-knl1028952105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में मिलेगी हुडा सेक्टर, अंसल, टीडीआई की प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में मिलेगी हुडा सेक्टर, अंसल, टीडीआई की प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हुडा के सभी सेक्टर, असंल और टीडीआई के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। यहां के लोगों को अब एक ही दिन में प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी मिल जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा निगम के बाकी क्षेत्र की प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी को 10 दिन के अंदर जारी किया जाएगा।
प्रॉपर्टी टैक्स कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 दिन के अंदर सभी संबंधित फाइलों और आवेदनों का निपटारा करना होगा। इस संबंध में निगम आयुक्त ने शनिवार और रविवार को भी टैक्स ब्रांच खोलने के आदेश दिए हैं। शनिवार को पूरा दिन जबकि रविवार को आधे दिन तक काम होगा।
अब प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करने होंगे। ऑफलाइन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। शहरवासियों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। टैक्स ठीक करवाने, जमा करवाने या फीडबैक लेने से संबंधित पब्लिक डीलिंग सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। दो बजे के बाद फाइलों को निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
यह फैसला नगर निगम सदन में गठित प्रॉपर्टी टैक्स की एडहॉक कमेटी ने लिया है। सदन की बैठक के अगले ही दिन शुक्रवार को पालिका बाजार निगम कार्यालय में आयुक्त और मेयर के साथ एडहॉक कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जहां प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी के लिए आ रहीं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आयुक्त आरके सिंह, मेयर अवनीत कौर, वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट, एडहॉक कमेटी की प्रधान पार्षद अनीता परूथी, उप प्रधान कोमल सैनी समेत सदस्य मंजीत कौर, अनिल बजाज और मीनाक्षी नांरग मौजूद रहे।
यहां नहीं वैध-अवैध का चक्कर
हुडा, अंसल और टीडीआई के लोगों को एक दिन में आईडी और एनडीसी देना इसलिए संभव है क्योंकि यहां निगम के अस्वीकृत और अस्वीकृत क्षेत्र का चक्कर नहीं है। बाकी शहरी और ग्रामीण विधानसभ में वैध-अवैध क्षेत्र की बात है। ऐसे में, बाकी क्षेत्र के लिए 10 दिन का समय तय किया गया है।
निगम, पार्षदों के पास भिजवाए दस्तावेज
प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची निगम कार्यालय के बाहर चस्पा की जाएगी। यह सूची पार्षदों को भी भेजी जाएगी। जिनसे लोग जानकारी ले सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन का तरीका भी बताया जाएगा।
- दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
लागू कर दी गई है नई नीति
प्रॉपर्टी टैक्स की एडहॉक कमेटी ने फैसला लिया है। पेंडिंग फाइलों के जल्द निपटान, हुडा, असंल और टीडीआई के लोगों को एक दिन में प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस प्रक्रिया को शुक्रवार से ही लागू कर दिया है। - आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।